फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कंप्यूटर के कीबोर्ड पर उंगलियां चलाएंगी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राएं अब कलम चलाने के साथ ही कंप्यूटर के कीबोर्ड पर उंगलियां भी चलाएंगी। सभी कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कंप्यूटर लैब बनने जा रही है। जनपद में विद्यालयों के लिए कंप्यूटर सहित सभी जरूरी सामग्री खरीदी जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। अभी तक इन विद्यालयों में पारंपरिक तरीके से पठन पाठन होता रहा है, लेकिन इनमें पढ़ने वाली बेटियां कंप्यूटर और तकनीकी शिक्षा में भी माहिर बनें। इसके लिए सरकार अब प्रत्येक विद्यालय में कंप्यूटर लैब बनवाने जा रही है। प्रत्येक विद्यालय के लिए पांच लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है। जिला समिति के द्वारा उक्त पैसे से सामग्री खरीदी जा रही है। कंप्यूटर लैब में पांच कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, स्केनर सहित कंप्यूटर से जुड़ा सभी सामान होगा। साथ ही इंटरनेट की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी, जिससे की छात्राएं ऑनलाइन भी पाठन सामग्री खोजकर पढ़ाई कर सकें। जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अतुल कुमार ने बताया कि विद्यालयों में कंप्यूटर लैब के लिए कंप्यूटर सहित सभी सामान समिति द्वारा क्रय किया जा चुका है। लैब तैयार होने के बाद छात्राएं कंप्यूटर के बारे में और उसको चलाना सीख सकेंगी। जिसके बाद वह कंप्यूटर इंटरनेट के जरिए पढ़ाई के लिए जो सामग्री चाहेंगी उसे खोज सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें