फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से गैंगरेप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। अनुसूचित समाज की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित छह युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की । पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। मामले की जांच सीओ सदर कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित के भाई द्वारा थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार तीस जून की शाम साढे़ छह बजे उसकी बीस वर्षीय बहन शौच के लिए खेत की तरफ गई। आरोप है कि गांव के आसिफ पुत्र नासिर, रियासत पुत्र सैयाद और बडकलां गांव निवासी अनुज पुत्र चंदर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान वहां तीन अज्ञात युवक और भी थे जिन्होंने वीडियो बनाई। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी बहन को चुप रहने को कहकर घर भेजा।
बुधवार की शाम आरोपियों में से किसी ने उक्त वीडियो को वायरल कर दिया। इसके बाद परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे। भाई की तहरीर पर उक्त तीनों को नामजद कर छह के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सदर चंद्रपाल शर्मा ने बताया मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें