फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़

विज्ञापन
नकुड़ ब्लाक सभागार के बाहर अभ्यर्थियों की लगी भीड़। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। सिक्योरिटी गार्ड के लिए लगाए गए एक कंपनी के शिविर में युवकों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लगाना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देहरादून की सिक्योरिटी कंपनी द्वारा ब्लॉक सभागार में सिक्योरिटी गार्ड हेतु अभ्यर्थियों चयन किया जाना था। नौकरी को पाने के लिए साक्षात्कार देने वाले युवाओं की सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। सिक्योरिटी गार्ड बनने के लिए कई डिग्रीधारी युवक भी इस शिविर में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि अब कंपनियों से लॉकडाउन में वह अपने घरों को आ गए हैं। ऐसे में यदि सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी मिलती है तो वह करने के लिए तैयार हैं। जैसे ही कंपनी के अधिकारी ब्लाक सभागार में पहुंचे तो वहां आपाधापी मच गई। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों का सहारा लेना पड़ा। कंपनी की ओर से कमांडर रामकिशन व विनोद रोमेला ने बताया कि कुल 120 युवकों को कंपनी में गार्ड की नौकरी करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें