फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के 147 गांवों की घरौनी का होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 147 गांवों की घरौनी का होगा वितरण
विज्ञापन

सहारनपुर। गांवों में होने वाले भूमि विवादों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत जनपद के 147 से अधिक गांवों में 15 अगस्त को स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) का वितरण किया जाएगा। जनपद में अब तक 51 गांवों में घरौनी का वितरण हो चुका है।
गांव के अंदर बहुत से मकानों और जमीन का कोई राजस्व रिकार्ड नहीं होता। कब्जे के आधार पर ही उसका स्वामित्व तय होता है। इसको लेकर आए दिन विवाद होते रहते हैं, जिन पर अंकुश लगाने के लिए सरकार सर्वे कराकर स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित कर रही है। जनपद में 1507 अधिसूचित गांव हैं। इनमें से गैर आबाद गांवों की संख्या 440 है। इसके चलते जिले के 1067 गांवों को इस योजना के तहत सर्वे में शामिल किया गया है। इन गांवों में भारतीय सर्वेक्षण विभाग की ओर से ड्रोन के माध्यम से सर्वे कराया गया है। सर्वे के बाद इसका सत्यापन राजस्व विभाग की ओर से घर-घर जाकर किया गया है। शेष गांवों में भी सर्वे कार्य तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

ऋण भी ले सकेंगे
स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) गांवों के अंदर की भूमि को लेकर होने वाले विवादों पर अंकुश लगाने में कारगर साबित होंगे। जिस समय गांव बसे थे, तब कोई राजस्व रिकार्ड नहीं होता था। इसलिए गांव के अंदर की अधिकांश भूमि बेनामी होती है। इसके अलावा बैंकों से ऋण लेने के लिए भी इनका प्रयोग गारंटी के तौर पर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

जनपद के 147 गांवों में स्वामित्व प्रमाण पत्र (घरौनी) का वितरण 15 अगस्त को कराया जाएगा। घरौनी का वितरण तहसील स्तर पर होगा। हालांकि अभी इसका विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है।
- डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें