संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण कराएं। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को होगा।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और नोडल अधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि 14 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व एवं फौजदारी वाद, वरासत/नामांतरण संबंधी वाद, बिजली/पानी के बिलों से संबंधित और अन्य लंबित वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने वादकारियों से इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने लंबित मुकदमों का निस्तारण कराने का आह्वान किया।