डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पुहंचे भारतीय किसान संघ के पदधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। तत्काल बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटाने की मांग को भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए तत्काल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराया जाए और पेट्रोलियम पदार्थों रेट घटाए जाएं।
मंगलवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में भारतीय किसान संघ ने कहा कि शुगर मिलों ने अभी तक भी बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। इसके चलते किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है, इसलिए किसानों को तत्काल बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए। ज्ञापन में भारतीय किसान संघ ने कहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अपने निचले स्तर पर हैं। लेकिन देश में लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ने से पहले से कमजोर आर्थिक स्थिति से गुजर रहे किसानों की कमर तोड़ दी। उन्होंने तत्काल पेट्रोलियम पदार्थों की दाम को घटाने की मांग की। इसमें जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी, विक्रम सिंह पुण्डीर, नीरज त्यागी, मदन पाल, हरपाल, सतपाल आदि रहे।