फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घर बैठे बनवाएं डुप्लीकेट आरसी, बदल सकेंगे पता भी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 37 सेवा ऑनलाइन हो चुकी हैं, उनमें से एक डुप्लीकेट आरसी बनवाना भी शामिल है। अब आवेदक डुप्लीकेट आरसी, नाम परिवर्तन और मोबाइल नंबर घर बैठे ही बदल सकेंगे। जो सेवा ऑनलाइन नहीं हुई है, वह भी जल्द हो जाएगी। उन पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग की सभी सेवाओं को शासन ऑनलाइन कर रहा है ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।
मुख्यालय द्वारा 44 सेवाओं को ऑनलाइन करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा था, उनमें से अब तक 37 सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं। यह प्रक्रिया पिछले कुछ सालों से चल रही है। 37 सेवाओं में डुप्लीकेट आरसी बनवाना भी शामिल है। डुप्लीकेट आरसी बनवाने की फीस से लेकर फार्म ऑनलाइन है। इसके साथ ही डुप्लीकेट आरसी में नाम और मोबाइल नंबर भी घर बैठे ऑनलाइन बदल सकेंगे। इसके लिए अभी तक आवेदक को आरटीओ कार्यालय जाना पड़ता था। हालांकि, सारी प्रकिया होने के बाद कार्यालय जाकर डुप्लीकेट आरसी लानी पड़ेगी। उधर, आरआई रोहित कुमार सिंह ने बताया कि डुप्लीकेट आरसी बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें