फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो सीओ, 18 निरीक्षकों पर रहेगी सुरक्षा की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। 24 दिसंबर से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए पुलिस ने ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया है। अग्निवीर भर्ती रैली में सीओ से लेकर पुलिसकर्मियों की दिन और रात में ड्यूटी रहेगी। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए भी ड्यूटी लगाई गई है।
दरअसल, 24 दिसंबर से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी, जो पांच जनवरी 2025 तक चलेगी। इसमें सहारनपुर के साथ मुजफ्फरनगर, शामली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और बुलंदशहर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें करीब 15 हजार अभ्यर्थी आएंगे। भर्ती रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था का भी खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी यातायात एवं अग्निवीर भर्ती रैली के पुलिस नोडल अधिकारी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि भर्ती रैली स्थल के पास चयनित स्थानों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी है। इसमें दो सीओ, 18 निरीक्षक, 41 उप निरीक्षक, 182 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल शामिल हैं।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी कार्यालय के पास से अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। यहां सीओ, निरीक्षक, दो उप निरीक्षक और 12 सिपाही तैनात रहेंगे। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक से पहले अंबाला रोड, पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, कुतुबशेर तिराहा, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी पार्क, जनमंच से आगे गांधी पार्क मोड पर, रोडवेज बस अड्डे पर ड्यूटी लगाई गई है।
अग्रसेन चौक, घंटाघर, जीपीओ तिराहा, कांशीराम बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी तैनात होंगे। इनके अलावा यातायात कर्मी यातायात व्यवस्था को संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें