फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोरोना मरीजों की होगी जीनोम सिक्वेसिंग

Fri, 06 Jun 2025 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के कई जिलों में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शासन के आदेश पर विभाग ने कोरोना से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में पॉजिटिव मरीज मिलने पर जीनोम सिक्वेसिंग कराई जाएगी। वहीं, एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से भीड़भाड़ में नहीं जाने की अपील की है।
शासन की ओर से देश के कई हिस्सों में तेजी से कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ने पर गाइडलाइन जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सीएचसी पर स्थापित ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हैं।
सीएचसी पर बेड आरक्षित हैं। बाहर से आने वालों पर निगरानी रहेंगी। उन्होंने दावा किया है कि कोरोना मरीजों को दी जाने वाली दवा भी पर्याप्त मात्रा में है।
जांच की सुविधा है। जांच के दौरान सिटी वैल्यू 25 या इससे कम पाए जाने पर संबंधित सैंपल की जीनोम सिक्वेसिंग कराई जाएगी। जिले के नमूने नई दिल्ली भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें