फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतका दल ने रोमांचक करतब दिखाए

विज्ञापन
नुमाईशकैंप स्थित पंजाबी गुरूद्वारे से प्रकाश उत्सव पर निकले नगर कीर्तन में अखाडा खेलते सिक्ख - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नगर कीर्तन में गतका दल ने रोमांचक करतब दिखाए
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइश कैंप की ओर से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें श्री गुरुनानक देव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। गतका दल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
नगर कीर्तन भारत माता चौक से होते हुए पंजाबी गुरुद्वारे में पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे इलाके में वाहे गुरु, बोले सौ निहाल और गुरुनानक देव के जयकारे गूंज उठे। पटियाला से आई गतका पार्टी ने तरह-तरह के करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही संगत ने गुरु ग्रंथ साहिब और पंच प्यारों की सेवा कर धर्म लाभ कमाया। इस दौरान तजेंद्र सिंह, करनैल सिंह, यशपाल सिंह, हन्नी, दीपक गिन्नी, गुरुजीत सिंह, राधेश्याम, गोल्डी, गौरव, अमनदीप सिंह, हरजीत सिंह, मनजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक संस्था प्रेरणा क्लब नुमाइश कैंप में गुरुद्वारे के पास शिविर लगाकर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों ने पंच प्यारों का माल्यार्पण और फूल रवर्षा की। क्लब के अध्यक्ष सुधीर गुंबर ने गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस दौरान दिवाकर मल्होत्रा, हेमंत बठला, गगन गुंबर, सुमित वधावन, मनु कोचर, कार्यक्रम चेयरमैन राजन गुंबर, अंकित गुंबर, अनु गुप्ता, शुभम, कार्तिक कालड़ा, भारत भूषण, पुनीत सुखीजा, बंटी गुंबर, राहुल कक्कड़, सन्नी मनचंदा, रिंकू ठकराल, विपिन बजाज मौजूद रहे।

नुमाईशकैंप स्थित पंजाबी गुरूद्वारे से प्रकाश उत्सव पर निकले नगर कीर्तन में पांच प्यारे- फोटो : SAHARANPUR

नुमाईशकैंप स्थित पंजाबी गुरूद्वारे से प्रकाश उत्सव पर निकले नगर कीर्तन में अखाडा खेलते सिक्ख- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें