फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की डिलीवरी होगी शुरू, भेजी गई डिमांड

विज्ञापन
अवकाश के बावजूद भारत गैस एजेंसी की ओर से एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी की गई। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। होटल व ढाबों सहित अन्य स्थानों पर कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति शीघ्र बहाल होगी। जिला आपूर्ति विभाग की ओर से सिलिंडर डिलीवरी के लिए आवश्यक मांग कंपनियों को भेज दी गई है। शुरुआत में सीमित संख्या में ही सिलिंडर की आपूर्ति किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर लगी रोक हटने के बाद लोग गैस एजेंसियों पर पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं। होटल, ढाबा और छोटे व्यवसाय चलाने वाले लोगों को अधिक दिक्कत हो रही है क्योंकि उनका काम कॉमर्शियल सिलिंडरों पर ही निर्भर करता है।
आपूर्ति बहाल होने की सूचना के बाद ऐसे कारोबारियों को काफी राहत मिली है। जिला आपूर्ति अधिकारी हरिओम उपाध्याय का कहना है कि जनपद में प्रति माह छह हजार कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की खपत होती है। उन्होंने बताया कि डिमांड बनाकर कंपनियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि शुरुआती दौर में सीमित संख्या में ही कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति हो पाएगी। लेकिन आशा है कि किसी का भी काम बाधित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है। सोमवार को अवकाश के बावजूद कुछ एजेंसी संचालकों की ओर से आपूर्ति को बहाल रखा गया।



कॉमर्शियल गैस सिलिंडर न मिलने से बढ़ी परेशानी
आईआईए के डिविजनल सचिव पवन गोयल का कहना है कि गैस की कमी का असर जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति होती थी लेकिन किल्लत के कारण आपूर्ति पर लगी रोक का प्रभाव औद्योगिक आस्थान पर पड़ रहा है। यदि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति शीघ्र बहाल नहीं हुई तो समस्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें