फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Wed, 14 Jan 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। मोहल्ला कोटला स्थित बिजली घर के समीप बृजपाल सैनी के घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। परिवार व पड़ोसियों की सूझबूझ और हिम्मत से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान कुछ सामान भी जलकर खराब हो गया।
विज्ञापन

बृजपाल सैनी के घर में दोपहर को उनकी पुत्रवधू राधा रसोई में भोजन बना रही थीं। इसी दौरान गैस पाइप में लीकेज के चलते अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही घर में मौजूद बृजपाल सैनी, उनके पुत्र अंकुर, पुत्री पूजा, पत्नी और पोते घबराकर बाहर निकल आए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। पड़ोसियों ने साहस का परिचय देते हुए जलते हुए गैस सिलिंडर को घर से बाहर निकाला और पानी व बालू डालकर करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
घटना की सूचना फायर स्टेशन को भी दी गई थी, लेकिन दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई। घटना के बाद बृजपाल सैनी की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें परिजनों ने संभाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और लोगों को गैस सिलिंडर, पाइप व रेगुलेटर की नियमित जांच कराने तथा सतर्कता बरतने की सलाह दी। इस साहसिक प्रयास में नरेंद्र कुमार फौजी, अनिल, सतीश, सचिन, रमेश, सरला देवी आदि पड़ोसियों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें