फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हिंडन को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए फिर आंदोलन करेंगे बाबा मंगलगिरी

Wed, 14 Jan 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त कराने की मांग को लेकर एक बार फिर बाबा मंगलगिरी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एसडीएम रामपुर मनिहारन को ज्ञापन सौंपकर 20 जनवरी तक नदी से प्रदूषण हटाने का कार्य शुरू करने की अल्टीमेटम दिया है। यदि इस अवधि तक कार्य शुरू नहीं होता है, तो 21 जनवरी से वह साधु-संतों और ग्रामीणों के साथ मिलकर भगवानपुर गांव में अनिश्चितकालीन ''नदी बचाओ अभियान'' के तहत आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बाबा मंगलगिरी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2018 में राजनैतिक और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासनों के बावजूद आज तक किसी ने भी प्रदूषित हिंडन नदी की सुध नहीं ली है। इस उपेक्षा के कारण क्षेत्रवासी केमिकलयुक्त पानी से होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं और उनमें गहरा रोष व्याप्त है। यह पहली बार नहीं है जब बाबा मंगलगिरी ने नदी बचाओ अभियान के तहत आवाज उठाई है। इससे पहले भी वे वर्ष 2012 में शिमलाना स्थित शिव मंदिर, 2014 में भगवानपुर स्थित शिव मंदिर और 2018 में महेशपुर स्थित शिव मंदिर में धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर चुके हैं।
एसडीएम को दिए गए पत्र में बाबा मंगलगिरी ने स्पष्ट किया है कि 20 जनवरी तक हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए धरातल पर कार्य शुरू होना चाहिए। इस मांग को लेकर उन्होंने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दी है, जो 21 जनवरी से भगवानपुर में शुरू होगा। इस आंदोलन में साधु-संतों और नदी किनारे बसे ग्रामीणों के साथ मिलकर वे प्रशासन पर दबाव बनाएंगे। क्षेत्र में इस मांग को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है और वे नदी को प्रदूषण मुक्त देखने की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें