फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रक के पहिये जाम, थम गईं दो जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
तल्हेड़ी बुजुर्ग। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खराब खड़े भूसे से लदे ट्रक में तेज गति डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें डीसीएम चालक बदायूं के थाना उजानी निवासी महावीर (40) और वजीरगंज निवासी परिचालक सतेंद्र (40) की मौत हो गई। ट्रक के दोनों पहिये जाम होने के कारण वह हाईवे पर अवरोधक लगाकर खड़ा था।
विज्ञापन




शुक्रवार की देर रात देवबंद की ओर से सहारनपुर की तरफ जा रहा भूसे से लदा ट्रक तल्हेड़ी बुजुर्ग गांव के समीप हाईवे पर खराब हो गया। रात करीब दो बजे मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे तेज गति डीसीएम ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें डीसीएम चालक महावीर और सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महावीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि सतेंद्र को प्राथमिक उपचार के नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार दोपहर सतेंद्र की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक खराब ट्रक के चालक से पूछताछ में जानकारी मिली कि खराबी के कारण ट्रक के पहिये जाम हो गए थे, जिस कारण ट्रक के चारों ओर प्लास्टिक की अवरोधक लगाई गई थी। इसी दौरान तेज गति डीसीएम ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। देर शाम तक परिजन सहारनपुर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें