फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ

Tue, 22 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री राधाकृष्ण सनातन धर्म मंदिर में स्थापित किए गए गणपति का भव्य शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से विसर्जन किया गया। श्री गणपति विसर्जन एवं शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी की।
विज्ञापन


विसर्जन यात्रा में नगर के प्रसिद्ध बैंड एवं नगाड़े अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते चल रहे थे। सर्वप्रथम श्री गणपति महाराज की सवारी आगे आगे चल रही थी। उनके पीछे सुंदर झांकियां सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। शोभायात्रा मंदिर से आरंभ होकर पूरे हकीकत नगर क्षेत्र का चक्कर लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। यहां से बस द्वारा बड़ी नहर के लिए प्रस्थान किया। जहां विधि विधान से गणपति को विसर्जित किया गया।
 
इस अवसर पर देवी सुदीक्षा के निर्देशन में शुगर मिल पर भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि सुरेंद्र मल्होत्रा रहे। इस अवसर पर प्रधान महेंद्र तनेजा, उप प्रधान सतीश्वर चांदना, श्याम सुंदर, हंसराज, अशोक जग्गा, ओमप्रकाश, मदनलाल, रमेश अरोड़ा, प्रभु दयाल, मतीश्वर चांदना, सूरज छाबड़ा, प्रदीप पाहवा, अशोक खुराना, नरेश चड्ढा, अर्जुन ललित, सोनल चांदना, अर्पित चांदना, पायस ललित, गौतम चांदना, सागर सचदेवा, अनु, अनमोल, हरित, जिम्मी, शिवम, विभू आदि मौजूद रहे। शोभायात्रा में महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास ने सभी को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें