फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर विनोद शर्मा और उसके भाई की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
सहारनपुर में गैंगस्टर विनोद शर्मा व दिनेश शर्मा की बसंत बिहार स्थित संपत्ति को कुर्क कर नोटिस बो? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस, प्रशासन ने मंगलवार को भू माफिया विनोद शर्मा और उसके भाई दिनेश शर्मा की दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर हुई।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह के न्यायालय ने गत 24 मार्च को विनोद शर्मा और दिनेश शर्मा के खिलाफ चल रहे गैंगस्टर एक्ट के मामले में सुनवाई कर संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी और सदर बाजार थाना पुलिस ने बसंत विहार कॉलोनी में पहुंचकर संपत्ति कुर्क की। यहां पर दो मकानों के अलावा बीएमडब्ल्यू कार को कुर्क किया गया। इसके बाद बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बडूली और फिर देवबंद में पहुंचकर संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क संपत्ति की जिम्मेदारी तहसीलदार को सौंप दी गई है।
विनोद पर 21, दिनेश पर 12 मुकदमे
भूमाफिया विनोद शर्मा और दिनेश शर्मा के खिलाफ जिले के थाना देवबंद, बड़गांव, सदर बाजार आदि में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़ा के भी मामले हैं। एसपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक आरोपी विनोद शर्मा पर 21 और दिनेश शर्मा के खिलाफ 12 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

सफेदपोशों से संबंध बनाने में माहिर विनोद
सहारनपुर। भूमाफिया विनोद शर्मा पर दर्ज मामले सुर्खियों में रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर उसने अकूत संपत्ति अर्जित की। इस संपत्ति को बचाने और अपना रसूख कायम रखने के लिए वह सफेदपोशों के संपर्क में भी खूब रहा। राजनीतिक लोगों को अपने घर पर भी बुलाता रहा है। इसके अलावा ब्राह्मण समाज को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए भी संगठन बनाया हुआ था। इतना ही नहीं, प्रदेश में जब बसपा की सरकार आई तो वह बसपा नेताओं से नजदीकी बना लेता था तो सपा की सरकार आने पर सपा के नेताओं का करीबी बन बैठा था। सहारनपुर और शामली जिले में ब्राह्मण समाज का सम्मेलन कर खुद को सियासी मुकाम पर पहुंचाने की भी खूब कोशिशें कीं। कुर्क की गई अचल संपत्तियों का बाजार मूल्य कई गुना अधिक है।
यह संपत्ति हुई कुर्क
-- 486.99 वर्ग मीटर देवबंद में मंगलौर चौकी के निकट
-- 230.58 वर्ग मीटर जमीन पर बसंत विहार में बना मकान
-- 196.72 वर्ग मीटर जमीन बसंत विहार में
-- 0.1730 हेक्टेयर जमीन ग्राम बडूली नया गांव देवबंद
-- 0.0410 हेक्टेयर जमीन ग्राम बड़ूली में
-- एन्यूर मस्टर्ड आयल उद्योग की फर्म जो ग्राम बड़ूली माजरा में है।
-- कार बीएमडब्ल्यू

- सहारनपुर में गैंगस्टर विनोद शर्मा व दिनेश शर्मा की बसंत बिहार स्थित संपत्ति को कुर्क कर नोटिस ब?- फोटो : SAHARANPUR

- सहारनपुर में भूमाफिया विनोद शर्मा व दिनेश शर्मा की गैंगस्टर एक्ट के तहत बसंत बिहार स्थित संपत्त- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें