फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के संग पत्नी से गैंगरेप, पुलिस की अनदेखी

Mon, 31 Dec 2012 01:09 PM IST
सहारनपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप प्रकरण के बाद जहां देश में ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने को आवाज बुलंद हो रही है, मगर इसके बावजूद पुलिस व्यवस्था में गंभीरता नहीं दिखा रही। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र की महिला के मामले में पुलिस अनदेखी का ऐसा ही मामला सामने आया है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसके पति ने दोस्त के साथ मिलकर उससे रेप किया। न्याय के लिए जब वह पुलिस के पास गई तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अब कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक उसकी शादी अब्दुलापुर के युवक से हुई थी। आपसी मतभेद के चलते वह कुछ समय से मायके में ही रह रही है।

25 नंवबर, 2012 को वह मायके में अकेली थी। शाम को उसका पति अपने एक साथी के साथ घर में आया। दोनों ने उससे जोर जबरदस्ती करनी चाही। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और दोनों ने उसके साथ रेप किया। आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें थाने से टरका दिया। थाने के चक्कर काटते वह थक गई, मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पति और उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश जारी किए। एसओ बिहारीगढ़ नरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें