फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर की युवती से गैंगरेप: दिल्ली में डांस पार्टी का झांसा देकर बुलाया था, छोटे भाई को मारने की दी थी धमकी

Mon, 28 Oct 2024 09:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

युवती का कहना है कि आरोपियों ने पहले उससे दोस्ती की, फिर धीरे-धीरे विश्वास में ले लिया। इसलिए जब उसे दिल्ली बुलाया तो उसे जरा भी शक नहीं हुआ। मगर उसके बाद उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनकपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने चारों युवकों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में यह भी बताया कि चारों युवकों ने उससे खुद ही संपर्क किया था। झांसा दिया था कि उनके साथ काम करेगी तो रुपये भी मिलेंगे और बड़े लोगों से जान-पहचान भी बनेगी। 
विज्ञापन

 

बकौल युवती, शुरुआत में आरोपियों ने उसे पूरी तरह से विश्वास में ले लिया। इसके बाद धीरे-धीरे उसके साथ कभी अभद्र भाषा में बात करते तो कभी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। विरोध करने पर बोल देते थे कि मजाक ही तो किया है। युवती का कहना है कि उसे यह आभास नहीं था कि आरोपी उसे अपने जाल में फंसा रहे हैं। आरोपियों ने उसे दिल्ली में डांस पार्टी कराने का झांसा देकर बुलाया था। इसके बाद लगातार कई माह तक उसे बंधक बनाकर इधर-उधर रखते रहे। 
 
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि जब-जब उसने विरोध किया तो उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी दी गई। डर की वजह से वह आरोपियों के जुल्म सहती रही। जिस दिन झिंझाना में उसे छत से फेंका, तब आसपास के लोग भी आ गए थे, तब आरोपियों ने उनके सामने ऐसा दर्शाया कि वह गिर गई है। आरोपी उसके सामने किसी से बात भी करते थे, जो उसे कहते थे कि यह आईपीएस अधिकारी है, इसलिए उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें