फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर साल होगी गंगा मैराथन, गांवों में तैयार होंगे मैदान

विज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय पर खेलकूद को लेकर बैठक लेते कमिश्नर संजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के गठन को लेकर मंडलायुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें खेल और खिलाड़ियों की स्थिति को और बेहतर करने पर विचार किया गया । मंडलायुक्त ने ग्रामीण स्तर पर खेल के मैदान तैयार करने के निर्देश दिए, जिस पर साल में एक बार गंगा मैराथन कराया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त संजय कुमार ने मंडल स्तर पर समिति के गठन से संबंधित कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंडल में अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं कराने तथा मंडल के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पूर्व महिला-पुरुष खिलाड़ियों को सम्मानित करने तथा मंडल स्तर पर वर्ष में एक बार गंगा मैराथन कराने को भी कहा। कमिश्नर ने खेलों की बेहतरी के लिए ग्रामीण स्तर पर खेल के मैदान तैयार करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। खेलों को बढ़ावा देने के लिए मंडल स्तर पर भी प्रशिक्षण कराने तथा स्टेडियम में जो सुविधाएं नहीं हैं उनके लिए इस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जीवन पर गोष्ठी के साथ ही जिले के 20 खिलाड़ियों को सम्मानित करने को कहा गया। बैठक में डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, संयुक्त विकास आयुक्त सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा, डॉ. मनोज आर्य, अवधेश कुमार, सिद्धार्थ यादव, हरिकेश बहादुर, नरेश यादव, अरुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें