फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गागनौली चीनी मिल ने की अधिक से अधिक गन्ना सप्लाई की अपील

Sun, 11 Jan 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक गन्ना विकास सभागार में संपन्न हुई। बैठक में गन्ना किसानों की सहूलियत और पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने पर विचार किया गया। गागनौली चीनी मिल ने किसानों से अधिक से अधिक गन्ना आपूर्ति की अपील की।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता मनोज पुंडीर ने की। उन्होंने कहा कि पराई सत्र 2025-26 में किसान पराई योग्य गन्ना चीनी मिल तक ले जाएं। इस दौरान गन्ना मूल्य भुगतान में अव्वल रहने के चलते चीनी मिल देवबंद की सराहना की गई। उन्होंने अन्य चीनी मिलों को भी इससे सबक लेने के निर्देश दिए। गागनौली चीनी मिल महाप्रबंधक ने अवगत कराया कि चीनी मिल पराई सत्र 2024-25 का पूरा बकाया का भुगतान कर दिया है। साथ ही वर्तमान पराई सत्र का 7 नवंबर तक का भुगतान किया गया है।
उन्होंने कहा कि चीनी मिल की 75 हजार क्विंटल प्रतिदिन की क्षमता है, लेकिन उसे मात्र 20 हजार प्रति क्विंटल गन्ना मिल रहा है। ऐसे में उसे आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक गन्ना सप्लाई की अपील की। सचिव अजीत कुमार सिंह नाम कहा की किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हर समय प्रयास किया जा रहे हैं। चीनी मिल किसानों के बीच जाकर उन्हें उच्च तकनीक के बारे में अवगत कराए और साथ ही प्रशिक्षण भी दें। इस मौके पर चीनी मिल बीडीवी, गागनौली, देवबंद और शेरमऊ के महाप्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें