फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर घोटाले में बीईओ की संलिप्पता की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्नीचर घोटाले में बीईओ की संलिप्पता की होगी जांच
विज्ञापन

सहारनपुर। फर्नीचर घोटाले में गिरफ्तार आरोपी विजयंत की संविदा समाप्त होने के बाद जांच की सूई कुछ बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) की ओर भी घूम गई है। इससे विभाग के कुछ अधिकारी परेशान नजर आ रहे हैं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने करीब पांच दिन पहले अधिकारियों से मुलाकात कर फर्नीचर खरीद में शिक्षकों का बचाव कर पटल बाबू और कुछ बीईओ के संलिप्त होने के आरोप लगाए थे। मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे जिला समन्वयक निर्माण रहे विजयंत की संविदा विभाग द्वारा समाप्त की जा चुकी है। सूत्रों ने बताया कि प्रशासन ऐसे बीईओ के संलिप्त होने की भी जांच कराने जा रहा है, जिनके ब्लॉक में फर्नीचर की गुणवत्ता खराब मिली है। ऐसे में कुछ बीईओ में भी हड़कंप की स्थिति है। चूंकि मामला गर्म है और कमिश्नर से शिकायत की है। ऐसे में यदि किसी भी बीईओ के संलिप्त होना पाया जाता है तो संबंधित के कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नीचर खरीद घोटाले के मुख्य आरोपी विजयंत की जिला समन्वयक निर्माण पद से संविदा समाप्त कर दी गई है। बीईओ की संलिप्त होने की जांच के लिए अभी कोई आदेश उच्चाधिकारियों से नहीं मिले हैं। जो भी आदेश होंगे उनका अनुुपालन किया जाएगा।
- रमेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें