फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से ‘बर्निंग ट्रेन’ बनने से बची फ्रंटियर मेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से ‘बर्निंग ट्रेन’ बनने से बची फ्रंटियर मेल
विज्ञापन

सहारनपुर। अमृतसर से मुंबई की ओर जाने वाली फ्रंटियर मेल ‘बर्निंग ट्रेन’ बनने से बच गई। रेलवे की ऊपरी विद्युत पारेषण लाइन (ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन) से छूकर चलने वाले इंजन के पेंटोग्राफ में स्पार्किंग के बाद आग लग गई। इससे रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इसके चलते ट्रेन करीब आधा घंटे लेट हो गई। माना जा रहा है कि विद्युत लाइन में चाइनीज मांझा लिपटने के कारण शार्ट सर्किट से यह हादसा हुआ।
हादसा सोमवार तड़के करीब पौने चार बजे हुआ। अमृतसर से मुंबई की ओर जाने वाली 12904 फ्रंटियर मेल सहारनपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद खान आलमपुरा यार्ड की ओर शेखपुरा कदीम के पास पहुंची थी। तभी अचानक गाड़ी के इंजन के ऊपर ओवरहेड लाइन से छूकर चलने वाले पेंटोग्राफ में आग लग गई। इसका पता चलते ही गाड़ी को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घबराकर कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए। बाद में यह गाड़ी टपरी रेलवे स्टेशन पर करीब आधा घंटा खड़ी रही। यहां से इंजन को ठीक कराकर आगे रवाना किया गया।
विज्ञापन

चाइनीज मांझा बना हादसे का कारण
वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि हादसे वाले स्थल पर विद्युत लाइन की जांच कराने पर पता चला कि इससे पतंगबाजी में इस्तेमाल किया जाने वाला चाइनीज मांझा लिपटा था। इसी मांझे पर पेंटोग्राफ के घर्षण के बाद स्पार्किंग से हादसा होने की आशंका है। कपिल शर्मा ने बताया कि चाइनीज मांझा ऐसा होता है, जिसके विद्युत लाइन के संपर्क में आने और घर्षण होने पर स्पार्किंग हो सकती है।
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से करंट और स्पार्किंग संभव
जेवी जैन कॉलेज में भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय मौर्य का कहना है कि चाइनीज मांझे को सख्त बनाने के लिए जिस कोटिंग या केमिकल का प्रयोग किया जाता है, हो सकता है कि वह विद्युत चालक हो। ऐसी स्थिति में स्पार्किंग या करंट संभव है। जेवी जैन डिग्री कालेज में रसायन विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार भी मानते हैं कि चाइनीज मांझा आम लोगों को घायल करने के साथ ही विद्युत लाइन में उलझकर ट्रिपिंग, स्पार्किंग या आग लगने का कारण बन सकता है। कुछ घटनाओं में इसकी स्पेशल कोटिंग के कारण करंट लगने के मामले भी सामने आए हैं। इसके अलावा यह राह चलते लोगों और दोपहिया वाहन सवार लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है। छत पर पतंग उड़ाते बच्चे खास तौर से खतरे में हैं। चाइनीज मांझे पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें