फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा किलोमीटर तक बेपटरी दौड़ी मालगाड़ी

विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन से उतरी मालगाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मुरादाबाद की तरफ से आ रही मालगाड़ी सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से पहले सबसे पीछे का डिब्बा पटरी से उतर गया और करीब आधा किलोमीटर तक यह बेपटरी ही चलता रहा। इस कारण रेलवे ट्रैक के बीच में लगे 25 से ज्यादा स्लीपर भी टूट गए। हादसा होने पर रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार को शाम करीब सवा पांच बजे हुआ। कोयला लादकर मुरादाबाद की तरफ से मालगाड़ी अंबाला की तरफ जा रही थी। सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पहले कोर्ट रोड पुल के पास से जब मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर सात की तरफ ले जाया जा रहा था, तभी मालगाड़ी का पिछला डिब्बा बेपटरी हो गया। वहां से प्लेटफार्म तक यह डिब्बा बेपटरी ही रहा। मालगाड़ी में कोयला लदा हुआ था, उस कारण ट्रैक के बीच स्लीपर पर पहिया चलने के कारण तेज आवाज भी हुई। इसी बीच किसी तरह गाड़ी को रोक लिया गया। रेलवे स्टेशन से अधिकारी और कर्मचारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बाद में मरम्मत कार्य के लिए टीम बुलाई गई। जिस डिब्बे के पहिये पटरी से उतरे थे, उसको मालगाड़ी से अलग किया गया। इसके बाद डिब्बे को भी पटरी पर लाया गया। देर रात तक मरम्मत कार्य चलता रहा। हादसे की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। रेलवे की तकनीकी टीम जांच करने में लगी हुई है। मालगाड़ी के पटरी से उतरने के पीछे क्या कारण रहा, अभी इस बारे में रेलवे के अधिकारी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतरा है। फिलहाल मरम्मत कार्य कराकर डिब्बे को पटरी पर लाया गया है। ट्रेन पटरी से कैसे उतरी, इसकी जांच होगी। -- कपिल शर्मा, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, सहारनपुर

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन से उतरी मालगाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन से मालगाड़ी उतरने के बाद पटरी पर चढाते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन से मालगाड़ी उतरने के बाद पटरी को ठीक करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन से मालगाड़ी उतरने के बाद पटरी को ठीक करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें