फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लिंक भेजकर ट्रेडिंग के नाम पर 5.18 लाख रुपये की ठगी

Mon, 23 Jun 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। साइबर ठगी के मामले नहीं रुक रहे हैं। थाना जनकपुरी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने लिंक भेजकर ट्रेडिंग के नाम पर 5.18 लाख रुपये की ठगी की है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर नंबर व लिंक की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहरादून रोड स्थित लक्ष्मणपुरम कॉलोनी निवासी विभोर शर्मा ने बताया कि एक अंजान नंबर से व्हाटसएप कॉल आई थी। कॉल करने वाली महिला ने खुद को विप्रो कंपनी की कर्मचारी बताया। महिला ने फिर अभिषेक गुपता नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया, जिसे शेयर मार्केट का विशेषज्ञ बताया गया। इसके बाद में अभिषेक गुप्ता ने पीड़ित विभोर शर्मा को एसडब्ल्यू ऑब्रे नामक एक लिंक भेजा। उसमें खाता खोलकर ट्रेडिंग शुरू करने के लिए कहा। लाभ के झांसे में आकर पीड़ित ने एसबीआई खाते से कई किस्तों में धनराशि ट्रांसफर की। पहली किस्त 10,002 और फिर 12,825 रुपये की भेजी गई। इसके बाद 50,004, 2,40,023, 1500 और 13,500 की अन्य किस्तें भेजी गईं। इतना ही नहीं अरबन कोऑपरेटिव बैंक के खाते से भी 2,03,530 आरटीजीएस के जरिए भेजे गए। इस तरह 5,18,560 रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें