फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जमीन खरीदने के नाम पर 72 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 26 Apr 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा(सहारनपुर)। जमीन खरीद के नाम पर 72 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित हरियाणा के फरीदाबाद निवासी जितेंद्र चौधरी ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर थाना सरसावा में हरियाणा के यमुनानगर निवासी सतेंद्र पोसवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन

जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी सतेंद्र पोसवाल ने गांव जलालपुरा में करीब 11 बीघा भूमि में साझेदारी का लालच देकर उस समेत तीन अन्य लोगों को निवेश के लिए तैयार किया। कुल 9 करोड़ 63 लाख रुपये में तय हुए इस सौदे में सभी की हिस्सेदारी निर्धारित की गई थी। उसने अपने हिस्से के रूप में 72 लाख रुपये बैंक के माध्यम से आरोपी को ट्रांसफर किए। आरोप है कि 27 अगस्त 2025 को एग्रीमेंट टू सेल के तहत भूस्वामी द्वारा सभी साझेदारों को 25 फरवरी 2026 तक बैनामा करना था। आरोप है कि तय तिथि तक बैनामा नहीं कराया गया। बाद में 31 मार्च 2026 तक समय बढ़ाने के बावजूद भी शर्तों का पालन नहीं किया गया। अब आरोपी उक्त भूमि को किसी अन्य को बेचने की फिराक में है।
पीड़ित का कहना है कि जब उसने आरोपी से संपर्क कर समझौते का पालन करने को कहा तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें