फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिसी में बोनस देने के नाम पर 26 लाख की ठगी --

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी के निर्दश पर रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बीमा पॉलिसी में बोनस देने के नाम पर एक व्यक्ति से 26.45 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। कप्तान के निर्देश पर थाना जनकपुरी में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला चर्च कंपाउंड निवासी घनश्याम गुप्ता की एक बीमा कंपनी में पॉलिसी थी। घनश्याम के मोबाइल फोन पर कुछ दिन पहले एक कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली से बीमा कंपनी का अधिकारी बताया बताते हुए बोनस देने की बात कही। इसके बाद कई अलग-अलग लोगों ने भी कंपनी के कर्मचारी बताकर घनश्याम को फोन कर बोनस देने का झांसा देकर भरोसे में लिया। इसके बाद आरोपियों ने जरूरी जानकारियां प्राप्त कर घनश्याम के बैंक खाते से 26.45 लाख रुपये उठा लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी आकाश तोमर से की। कप्तान के निर्देश पर थाना जनकपुरी में नितिन, संजीव, रोशनी मेहरा और महेश निवासी दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्योंकि, कॉल करने वालों ने अपने नाम यही नाम बताए थे। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें