फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नई कार के नाम पर धोखाधड़ी, इंजन बदलने व दस्तावेजों में की गड़बड़ी

Sun, 29 Mar 2026 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में उपवन विहार निवासी एक व्यक्ति से नई कार के नाम पर धोखाधड़ी कर ली। इंजन बदलने और फर्जी दस्तावेजों पर खराब कार देने का आरोप लगाया। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने शोरूम प्रबंधक, जीएम और सेल्स मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उपवन विहार निवासी अब्दुल माजिद जिलानी ने तहरीर देकर बताया कि पांच जनवरी 2026 को तिरुपति व्हीकल्स से महिंद्रा बोलेरो खरीदी थी, जिसका पंजीकरण संख्या यूपी11डीई 8884 है। वाहन की खरीद और डिलीवरी प्रक्रिया शोरूम के सेल्स मैनेजर जुनैद और जीएम अंशुल यादव की देखरेख में पूरी हुई थी। दोनों ने वाहन को पूरी तरह नया और तकनीकी रूप से सही बताया था। आरोप है कि हाल ही में दस्तावेजों के मिलान के दौरान गड़बड़ी पाई गई।
आरसी और डिलीवरी रसीद, इंश्योरेंस पॉलिसी में इंजन नंबर अलग-अलग मिला। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए इंजन बदली कार बेची गई। यह भी आरोप है कि कार के शीशे पर एक हस्तलिखित पर्ची मिली। आरोप लगाया कि आरोपियों ने जानबूझकर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के तहत दस्तावेजों में हेराफेरी की। थाना सदर बाजार पुलिस ने शोरूम प्रबंधक अनुज विश्नोई, जीएम अंशुल यादव और सेल्स मैनेजर जुनैद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें