फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत गिरने से मलबे में दबकर चार साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत गिरने से मलबे में दबकर चार साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। भोजेवाला गांव में मंगलवार की सुबह एक कच्चे मकान की छत गिरने से उसके मलबे में दबने से चार साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके पिता और दो सगे भाई घायल हुए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा सुबह छह बजे हुआ। गांव भोजेवाला निवासी मेहरबान अपने पुत्र शिफात (4) उजैर (5) और उमैर (7) के साथ कच्चे मकान में सोया हुआ था। उसकी पत्नी अंजुम दो साल की बेटी उमैरा के साथ घर के आंगन में सोई थी। सुबह के समय अचानक मकान की छत की कड़ी टूटने से छत भरभराकर गिर गई, जिससे मेहरबान और उसके तीनों बेटे मलबे में दब गए। मेहरबान की पत्नी अंजुम ने शोर मचाकर लोगों को मदद के लिए बुलाया। आस पड़ोस के लोगों की भीड़ ने मलबा हटाकर मेहरबान और तीनों बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिफात ने दम तोड़ दिया। परिजन और ग्रामीण शिफात के शव को वापस गांव ले आए, जबकि मेहरबान और उसके दो अन्य बेटों उजैर व उमैर को अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। परिजन मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे थे, हालांकि नायब तहसीलदार के समझाने पर वे पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। मृतक परिवार को दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये व ग्रह अनुदान के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराए जाने लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - प्रकाश सिंह, तहसीलदार बेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें