फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शाकंभरी देवी में चेन स्नेचिंग करने वाली चार महिलाएं पकड़ीं

Tue, 01 Apr 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। कोतवाली मिर्जापुर पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार महिलाओं को सोने की चेन एवं नगदी सहित पकड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गत रविवार को सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के पास भूरादेव मंदिर में कई महिलाओं की चेन एवं जेब काटी गई थी। इसमें सोमवार को शाकंभरी देवी चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने वन विभाग के पास एक प्लॉट में बैठी संदिग्ध महिलाओं की महिला पुलिसकर्मियों के साथ तलाशी ली। महिलाओं के पास से सोने की दो चेन एवं चोरी किए गए 50 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

पकड़ी गई महिला प्रेमवती पत्नी हरपाल निवासी गांव धीमपुरा थाना हिंगपुर झापड़ बिजनौर, पूजा पत्नी राजकुमार निवासी गांव डींगरा थाना धनौरा जनपद अमरोहा, गंगा उर्फ रानी पत्नी दीपक निवासी मोहल्ला हीरानगर धनौरा अमरोहा, ओमवती पत्नी टीटू उर्फ यशवीर निवासी गांव हाफसपुर थाना रजकपुर अमरोहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि उक्त महिलाओं के खिलाफ पूर्व में वृंदावन, अमरोहा एवं मुरादाबाद में भी चोरी एवं चेन स्नेचिंग के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें