फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव, तीन घायल

Tue, 01 Apr 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। मोहल्ला गुलाम औलिया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पथराव भी किया गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन लोगो का शांतिभंग की धारा में चालान किया है। उक्त मारपीट ईद की नमाज के बाद चौना चौक पर अमन काॅलोनी के निकट हुई। एक पक्ष के शावेज और दूसरे पक्ष के फरमान के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से ईंट-पत्थर भी चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस मौके से दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इनमें से एक पक्ष के शावेज और दूसरे पक्ष के शादाब एवं मुरशद को चोट लगने के कारण सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें