फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग गंभीर घायल

Fri, 16 Jun 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायलों का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित घलौली पुलिस चेकपोस्ट के समीप कार और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ही परिवार की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


जड़ौदाजट्ट निवासी लियाकत उसका पुत्र नैय्यर तथा नसरीन पत्नी मुकर्रम बाइक से बुधवार की रात मुजफ्फरनगर से अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वह घलौली पुलिस चौकी के समीप पहुंचे तो इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बाद में घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


साथ ही कार को कब्जे में ले लिया गया। जिस पर ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी घटना में सड़क पार कर रहे सैनपुर निवासी चंदर पुत्र घसीटू को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे चंदर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें