बड़गांव। निजी कंपनी से काम करके लौट रहे जड़ौदा पांडा निवासी विशु से सोमवार रात चार बदमाशों ने बाइक लूट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
सोमवार देर शाम गांव जड़ौदा पांडा निवासी विशु अपने साथी बुड्ढाखेड़ा निवासी सचिन के साथ मुजफ्फरनगर में किसी प्राइवेट कंपनी से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। सचिन को उसके गांव बुड्ढा खेड़ा छोड़ने के बाद विशु अपने गांव जा रहा था। जब वह गांव मुश्कीपुर के समीप पहुंचा तभी चार बदमाशों ने उसे रोककर तमंचे के बल पर बाइक लूट ली और भाग गए। सूचना पर पहुंची जड़ौदा पांडा चौकी पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस बदमाशों को तलाशने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तार किया जाएगा।