फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व विधायक के भतीजे ने भाजपा छोड़ थामा रालोद का झंडा

Thu, 09 Jul 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। पूर्व विधायक दिवंगत डाॅ. सुशील चौधरी के भतीजे व युवा गुर्जर नेता प्रशांत चौधरी ने भाजपा छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। नई दिल्ली स्थित 25 तुगलक रोड पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने प्रशांत चौधरी और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताते हुए कहा कि प्रशांत चौधरी सहारनपुर के प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं। पार्टी में शामिल होने से उनकी पार्टी को मजबूती मिलेगी। बता दें प्रशांत गुर्जर पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी के भतीजे हैं। उनके परिवार का लंबे समय से क्षेत्र की सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रशांत चौधरी ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के किसान, युवा और समाजहित के विचारों से प्रेरित होकर रालोद से जुड़े हैं। कार्यक्रम में रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद चौधरी तथा हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर के प्रदेश प्रभारी विनय प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें