फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री की पत्नी को बनाया आयोग का सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्य मंत्री रहे स्वर्गीय विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप को उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य बनाया गया है। उनके इस मनोनयन की सूचना परिजनों को मिल गई है।
विज्ञापन

सपना कश्यप स्नातक हैं। उनका मायका देहरादून जनपद के गांव ढालीपुर में है। उनके पति विजय कश्यप का एक सप्ताह पहले ही निधन हुआ था। उन्हें कोरोना संक्रमण के चलते गुरुग्राम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह कोरोना से जंग हार गए थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गहरा दुख प्रकट किया था। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और कई कैबिनेट मंत्री सहित भाजपा नेताओं ने उनके घर पहुंचकर दुख जताया था। पिछले कई दिन से कयास लगाए जा रहे थे कि स्वर्गीय विजय कश्यप के परिवार से किसी को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है और बृहस्पतिवार को उनकी पत्नी को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य बना दिया गया। विजय कश्यप के भाई अजय कश्यप ने बताया कि सपना कश्यप को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य बनाए जाने के बारे में सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें