फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बेटे ने फांसी पर लटक की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। धौलरा के पूर्व प्रधान के बेटे ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी से अनबन चल रही थी, जिसे लेकर वह तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव धौलरा निवासी पूर्व प्रधान महिपाल चौधरी का बेटा रोहित गुर्जर (32) शनिवार की सुबह कमरे की छत में लगे लोहे के कुंडे पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लिखापढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए ले गई। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने परिजनोें के हवाले से बताया कि रोहित की पत्नी से अनबन चल रही थी और उसकी पत्नी पिछले काफी समय से अपने मायके में रह रही है। इसी से युवक तनाव में था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें