फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर बनाई रंगोली

Sun, 30 Oct 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
गंगोह के प्रभाज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में रंगोली दिखाते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर और देहात की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में दीपावली पर्व पर बच्चों ने देश और सेना के प्रति प्रेम और सम्मान जताते हुए चाइनीज सामान ना खरीदने का संकल्प दोहराया। साथ ही अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अधिकांश विद्यालयों में रंगोली की थीम कन्या भ्रूण हत्या, सर्जिकल स्ट्राइक रहे। 
विज्ञापन


 श्री जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ग्रुप डी के शिवी, अनमोल, पारूल, छाया, राशि, अवंतिका आदि ने प्रथम, ग्रुप एफ के अनुपमा, प्रियांशी, अंशिका, इकरा, आलिया, साक्षी आदि ने द्वितीय जबकि ग्रुप ई के खुशी, आकांक्षा, कनीज, तन्नु, सिमरन, जोया आदि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सीनियर वर्ग में ग्रुप एल के निशा, अगाथा, शफक, स्वाति, ऋतिका, नजमा आदि ने प्रथम, ग्रुप एम के निकी, वैशाली, स्वाति, नैंसी, सरस्वती, पारूल आदि ने द्वितीय और ग्रुप आई के काजल, आरती, अंजली, लविशा, तनिका, आयुषी आदि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल में आयोजित रंगोली, दिया एवं कार्ड मेकिंग और क्लासिज डेकोरेशन प्रतियोगिताओं में स्वाति, दीशिका, आशू, शुभम, रितविका, आस्था, तनिशा, आफरीन, आलिया, खुशी, अताशी, यशस्वी, यशिका, जोया, वंश, महक, ईशा, निकिता, अंश, सोएब, परिधि, दिव्या, रिया, दीया तायल आदि ने सहभागिता की।

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ ऐजूकेशन एंड मैनेजमेंट में आहूत रंगोली प्रतियोगिता में ग्यारह टीमों ने भाग लिया। बीएसीए द्वितीय वर्ष की टीम के सागर, अंकित, चांदनी, मंजू, असमा आदि ने डिजिटल इंडिया शीर्षक पर रंगोली बनाकर प्रथम, बीसीए प्रथम वर्ष की टीम में शामिल मनीष, दीपक, बादल, शुभम, जुनेद आदि ने सेव गर्ल चाइल्ड पर रंगोली बनाकर द्वितीय और बीकाम तृतीय वर्ष के विक्रांत, पंकज, गौरव, अंकित आदि ने सर्जिकल स्ट्राइक पर रंगोली बनाकर तृतीय स्थान पाया। गांव महंगी स्थित गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज में प्राथमिक स्तर पर दिया, मोमबत्ती एवं थाल सज्जा, जूनियर स्तर पर अैंड प्रतियोगिता और माध्यमिक स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्राथमिक स्तर पर अरमन दीप ने प्रथम, प्रतिष्ठा सैनी ने द्वितीय और सात्विक सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टेंट प्रतियोगिता में कक्षा आठ ने प्रथम और कक्षा सात ने द्वितीय स्थान पाया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा बारह ने प्रथम और कक्षा दस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सरदार कुलदीप सिंह, सरदार अनूप सिंह, रामकुमार वर्मा, चौधरी महेंद्र सिंह निर्णायक रहे। डायरेक्टर मेघराज सिंह ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें