फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर सोशल डिस्टेंसिंग भूले

विज्ञापन
सहारनपुर में रक्षा बंधन पर टेंपो में सीमा से अधिक सवार यात्री। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई बहन सहित अन्य लोग सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क जैसी जरूरी सावधानी भूल गए। बाइकों पर भी तीन या इससे अधिक यात्री गंतव्यों को आते जाते रहे। इन दिनों जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद त्योहारी सीजन में सड़कों और बाजारों में पहुंच रहे लोग लापरवाही बरतते आ रहे हैं। शहर में अंबाला और देहरादून हाईवे से लेकर बाजारों तक में दोपहर से शाम तक काफी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

इन हालात के बीच एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने अन्य पुलिस टीमों के साथ घंटाघर चौक, नेहरू मार्केट, शहीद गंज सहित अन्य जगहों पर भ्रमण भी किया। उन्होंने बाजारों में सोशल डिस्टेंस के साथ आवागमन करने के लिए कहा। इसके साथ ही पुलिस टीमों को निर्देशित किया कि वे राहगीरों को अनावश्यक परेशान न करें। लेकिन सोशल डिस्टेंस और मास्क के लिए चेतावनी देते रहे।

सहारनपुर के अंबाला रोड बस अड्डे पर रक्षा बंधन पर कोरोना से बेखबर सोशल डिस्टेंश का उल्लघंन बिना मा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें