बेहट। खिड़का भटकव्वा गांव निवासी तबरेज ने सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की बेहट रेंज में तैनात कर्मचारियों पर उसे डरा धमका कर 1.10 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
तबरेज ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राॅली से किराया भाड़ा करता है। बेहट कस्बे का एक ठेकेदार उसे खेत से काटी गई लकड़ियों को बाहर सड़क पर निकलवाने के लिए लेकर गया था। 17 मई को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ियां भरकर निकाल रहा था, तभी वनकर्मी वहां पहुंच गए और उसकी ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ कर रेंज कार्यालय ले गए।
आरोप है कि वनकर्मियों ने उसकी ट्रैक्टर-ट्राॅली को छोड़ने की एवज में उससे 1.50 लाख की डिमांड की। उसके मना करने उन्होंने उससे बदसलूकी की। संवाद