फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पिता-पुत्री की हादसे में मौत, पत्नी घायल

Sat, 14 Jun 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। बरला-गोपाली मार्ग पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार सद्दाम (24) और उसकी बेटी अरफा (4) की मौत हो गई, जबकि सद्दाम की पत्नी शहनाज (26) घायल हो गई। मृतक पत्नी और बच्ची को लेकर ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले के खुड्डा गांव निवासी सद्दाम शुक्रवार शाम बाइक पर बेटी अरफा और पत्नी शहनाज के साथ तल्हेड़ी स्थित ससुराल जा रहा था। खुड्डा मार्ग से गोपाली के रास्ते पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सद्दाम और अरफा को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी को मामूली चोट आने के कारण उपचार के बाद छुट्टी दे गई।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद चालक पिकअप को छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि सद्दाम गन्ना कोल्हू में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी दो बेटियां हैं। मृतक अरफा इनमें बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें