फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 170 कैमरों की फुटेज खंगाली, सात दिन बाद दिल्ली में मिले लापता छात्र

Sat, 28 Nov 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। सात दिन से लापता चल रहे दो नाबालिग छात्रों गांव खालिदपुर निवासी आदित्य और पखनपुर निवासी आयुष को गंगोह पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल तलाश कर लिया। दोनों की तलाश में पुलिस ने करीब 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कई स्थानों पर सुराग जुटाए।
विज्ञापन


गांव खालिदपुर निवासी मेनपाल का बेटा आदित्य (15) कक्षा नौ में पढ़ता है। वह 17 नवंबर को स्कूल गया था। बताया गया कि होमवर्क पूरा नहीं करने पर कक्षा अध्यापक ने उसे डांटते हुए पिता को स्कूल बुलाने के लिए कहा था। इसके बाद आदित्य अपना बैग स्कूल में ही छोड़कर गांव पखनपुर निवासी अपने हमउम्र दोस्त आयुष पुत्र ऋषिपाल के साथ साइकिल से निकल गया। दोनों को सुबह करीब 11 बजे सकरपुर तिराहे के सीसीटीवी कैमरे में जाते देखा गया था।
पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि दोनों नवीन मंडी में साइकिल छोड़कर सहारनपुर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे और वहां से बस द्वारा सहारनपुर जाकर ट्रेन से दिल्ली चले गए। उनके पास करीब 600 रुपये थे, जो खत्म होने पर उन्होंने लोगों से मांगकर खाना खाया। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि दोनों छात्र दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घूमते मिले। पुलिस उन्हें सकुशल गंगोह लेकर आई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें