फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल मार्च पर लगाई रोक

Mon, 18 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सहारनपुर में व्हाट्सएप प्रकरण में व्यापारी पुत्र मंयक मित्तल पर लगे रासुका के विरोध में 18 जुलाई को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ. वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में नकुड़ से सहारनपुर तक पैदल मार्च  कार्यक्रम की प्रशासन ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने वीरेंद्र गुर्जर के घर पर नोटिस चस्पा करने की बात कही है।  बता दें कि व्हाट्सएप पर वर्ग विशेष के धर्म संबंधी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस प्रशासन ने व्यापारी पुत्र मयंक मित्तल पर रासुका लगा दिया था।

जिसके विरोध में गत छह जुलाई को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने नकुड़ में प्रेसवार्ता कर 18 जुलाई को हिंदू संगठनों के लोगों के साथ नकुड़ से सरसावा को होते हुए पैदल मार्च कर सहारनपुर में डीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। 
विज्ञापन



एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चौ. वीरेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा घोषित पैदल मार्च और धरना-प्रदर्शन की परमिशन नहीं दी गई है।

इस संबंध में पुलिस ने चौ. वीरेंद्र सिंह के पेपर मिल रोड हिम्मतनगर स्थित आवास (कार्यालय) पर नोटिस चस्पा कर दिया है। एसओ ने बताया कि बिना परमिशन के किसी भी तरह के पैदल मार्च या धरना प्रदर्शन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

उधर, गुर्जर महासभा से जुड़े लोगों ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्वक तरीके से पैदल मार्च किया जाएगा और रासुका हटाने की मांग को लेकर डीएम को मांगपत्र सौंपा जाएगा।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें