फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में कोविड गाइडलाइन का कराएं पालन: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रो का निरंतर निरीक्षण करें
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने मंडल के तीनों जिलाधिकारियों और एसएसपी को निर्देश दिया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करें। सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो और कोविड की गाइडलाइन का भी कड़ाई से पालन किया जाए।
शुक्रवार शाम मंडलायुक्त ने कैंप कार्यालय में मंडल के तीनों जनपदों के डीएम और एसएसपी के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर पानी, शौचालय, बिजली और भवन की समुचित व्यवस्था करा लें। निरीक्षण के दौरान यदि किसी मतदान केंद्र पर अव्यवस्था मिलती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर कोविड-19 की हेल्प डेस्क बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह , मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे, शामली जसजीत कौर, एसएसपी सहारनपुर डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव और एसपी शामली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें