बेहट। शाकंभरी देवी रोड पर दो बाइक आपस में भिड़ गई। जिसमें एक बाइक पर सवार व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसा शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे शाहबुद्दीनपुर पुलिया के पास हुआ। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव कालूवाला जहानपुर निवासी तेजपाल चौहान की फतेहपुर कला बस स्टैंड पर कीटनाशक की दुकान है। शुक्रवार को वह किसी काम से बेहट आए थे। वापस जाते समय शाहबुद्दीनपुर की पुलिया पर उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिडंत हो गई। जिससे वह शाकंभरी देवी की तरफ से आ रही कार के आगे जा गिरे। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।