फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार 

Tue, 05 Feb 2019 12:36 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
कोहरे में ट्रेन नहीं आने पर स्टेशन पर खड़े यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में अचानक आए घने कोहरे ने रेलवे और सड़क यातायात को प्रभावित कर डाला। ट्रेनें जहां अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची, वहीं सड़क पर चलने वाले वाहनों की गति काफी धीमी रही। दोपहर तक रहे कोहरे के असर रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


कोहरा रविवार रात 12 बजे के बाद से ही गहराने लगा था। सुबह होते-होते कोहरा इतना घना हो गया कि दृश्यता दस मीटर से भी कम रह गई। स्थिति यह हो गई कि खुले क्षेत्रों में रेलवे लाइनों पर लगे सिग्नल काफी नजदीक आने पर ही नजर आए। जिस कारण रेलवे यातायात प्रभावित हो गया। ट्रेनों की चाल मंद पड़ गई। ट्रेनें धीमी हुईं तो लेट होती चली गईं।

सुबह सहारनपुर की ओर आने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंचीं। गाड़ी संख्या 19019 देहरादून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे से पहुंची,  नौचंदी एक्सप्रेस लगभग चार घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची, गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद-हरिद्वार मेल टपरी पर दो घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12469 बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 5 घंटे की देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 14512 श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 54472 हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर लगभग तीन घंटे लेट आई। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14682 जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से चलकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के लेट पहुंचने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।  

ओएचई लाइन में फाल्ट से भी एक घंटा प्रभावित रहीं ट्रेनें 
सोमवार को कोहरे ने रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइनों को भी प्रभावित कर दिया। कोहरे के चलते यार्ड के अंबाला एंड और मुरादाबाद एंड की ओएचई वायर में फाल्ट आ गया। जिससे करंट बंद हो जाने से ट्रेनें जहां के तहां रुक गई। 
रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि कोहरे ने काफी दिक्कत कर दी। ट्रेनें पहले से ही काफी देरी से चल रहीं थीं। कोहरे के चलते इलेक्ट्रिक लाइन में फाल्ट आने से ट्रेनें लगभग एक घंटा तक जहां के तहां खड़ी हो गईं। उन्होंने बताया कि करंट बंद होने से दो ट्रेनें पिलखनी की ओर खड़ी रह गईं, जबकि दो ट्रेनें मुरादाबाद लाइन पर ही रुक गईं थीं। एक घंटे बाद इलेक्ट्रिक लाइन ठीक कराए जाने के बाद यातायात सुचारू हो सका। 

कोहरे ने सड़क यातायात भी किया प्रभावित 
सोमवार को घने कोहरे ने सड़क यातायात भी प्रभावित कर डाला। सुबह से छाए घने कोहरे ने सड़क पर वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दिया। न सिर्फ छोटे वाहन बल्कि बसें भी सड़क पर रेंगती ही नजर आईं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का  सामना करना पड़ा। कोहरे का असर दोपहर 12 बजे के  बाद तक रहा। देहरादून से सहारनपुर पहुंचे बस यात्री रघुवीर सिंह ने बताया कि बस इतनी धीमी गति से चली कि डेढ़ घंटे का रास्ता सवा तीन घंटे में तय किया जा सका।  

स्कूल जाने में मासूमों को हुई परेशानी  
रविवार रात से ही घना कोहरा पड़ने लगा था। सोमवार सुबह भी कोहरा छाया रहने की वजह से स्कूल जाने में मासूमों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, लोगों को भी घर से बाहर निकलने में दिक्कतें उठानी पड़ीं। बुजुर्ग और महिलाएं ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर निकले। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 18.5 और न्यून
विज्ञापन

तम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें