फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान एक डिग्री और गिरा

Thu, 14 Nov 2024 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम ने अचानक से करवट बदली है। जनपद में दूसरे दिन बृहस्पतिवार की सुबह भी घना कोहरा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली। खास बात यह रही कि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार की रात नौ बजे से ही घना कोहरा छाना शुरू हो गया था। कोहरे के साथ हल्की हवा चलने से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही थी।
रात करीब 11 बजे तक कुछ स्थानों पर दृष्यता 50 से 100 मीटर तक थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे दृष्यता 30 से 40 मीटर तक थी। लेकिन धीरे धीरे कोहरा छंटता चला गया। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकल आई।
लेकिन न्यूनतम तापमान बुधवार की तुलना में एक डिग्री और गिर गया। बुधवार को जो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 17 पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

कोहरे में धीमी पड़ी ट्रेनों की रफ्तार कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। बृहस्पतिवार को अमृतसर-छपरा एक्सप्रेस 18 घंटे, सहरसा-अंबाला कैंट 14 घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि छह घंटे, दिल्ली-अंबाला कैंट इंटरसिटी पौने तीन घंटे, रक्सौल-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से सहारनपुर में आई।
इनके साथ ही अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-गोरखपुर पौने पांच घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे और पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे लेट आई। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें