फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे ने बिगाड़ी शताब्दी एक्सप्रेस की गति, पहुंची डेढ़ घंटे लेट

Fri, 30 Jan 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे ने बृहस्पतिवार को ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगाया। कोहरे की वजह से शताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट पहुंची। इसके अलावा लोहित एक्सप्रेस ने साढ़े तीन घंटे और उज्जैनी एक्सप्रेस ने ढाई घंटे ने इंतजार कराया। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामाना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया। कोहरे में पैसेंजर ही नहीं बल्कि एक्सप्रेस ट्रेनें भी रेंगती नजर आईं। ट्रेन नंबर 12017 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर में अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे लेट पहुंची। 14309 लक्ष्मीबाई-योगनगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस ढाई घंटे, जम्मूतवी-गुवाहाटी लोहित साढ़े तीन घंटे, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश इंटरसिटी, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से घंटों लेट आई। श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर, हरिद्वार-फिरोजपुर कैंट साप्ताहिक, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा, टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस निरस्त रही। पूछताछ केंद्र पर यात्री लेट ट्रेनों के बारे में जानकारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें