फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत समाज के संगठित होने पर बल

Mon, 02 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में आयोजित समारोह में विचार रखते केंद्रीय मंत्री वीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह ने कहा कि देश अपने लोगों के कारण ही कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने समाज के संगठित होने पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को अपने ऊपर भरोसा रखकर अपनी काबिलियत को परखना होगा। मंच से आर्थिक आरक्षण की वकालत भी की गई। 
विज्ञापन


रविवार को गांधी पार्क मैदान में युवा जागृति मंच की ओर से आयोजित महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने कहा कि राजपूत समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वह ऐसे शख्स है, जो अपने बारे में न सोचकर हर वर्ग के बारे में सोचकर चलते थे।

उन्होंने कहा कि देश पर अनेक बार आक्रमण हुए इनमें जिन युद्धों में पराजित हुए उनमें अपनों की अहम भूमिका रही। अब सभी को एक दूसरे को नीचा दिखाना बंद करना होगा। महाराणा प्रताप से कुछ सीखना चाहते हो तो लक्ष्य बनाकर मेहनत से काम करना होगा। कुछ भी कार्य करने से पहले उसकी जानकारी होना आवश्यक है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को पूर्व विधायक रेखा राणा, पूर्व सांसद जगदीश राणा, विधायक महावीर राणा, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुंडीर, मानवीर पुंडीर, किसान नेता पूरण सिंह, लोकेंद्र सिंह कालवी, कुलवीर सिंह राणा, शेर सिंह प्रमुख, डा. विक्रम पुंडीर, डा. स्नेहवीर, मेजर हिमांशु आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता शिवकुमार राणा ने की।

कार्यक्रम आयोजक युवा जागृति सभा के सदस्य प्रशांत पुंडीर, संदीप राणा, जुगनू राणा, कपिल राणा, बसंत राणा, उज्ज्वल चौहान, दुष्यंत राणा, जोनी राणा, मोहकम राणा, सुशील राणा, दिग्विजय चौहान, जितेंद्र राणा, निशू राणा, फूल सिंह पुंडीर, रिंकू, भूूम, केपी, शक्ति, कुलबीर आदि रहे।

अकबर रोड को मिले राजपूत रोड का नाम : राणा 
सहारनपुर। थानाभवन विधायक सुरेश राणा ने कहा कि राजपूत समाज ने कार्यक्रम के माध्यम से ताकत का अहसास कराया है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए काम करने वाले लोगों का ही सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने हल्दी घाटी में अकबर रोड को राजपूत रोड का नाम देने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत माता के खिलाफ नारे लगाने वाले देश विरोधी हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा। मंच पर सुरेश राणा का नाम बुलाते ही भीड़ से जोरदार नारेबाजी शुुरू हो गई। 

तलवारों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन ः राजपूत युवाओं ने गांधी पार्क से पहले सड़कों पर रैली निकाली। इसमें तलवारों को उठाकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। गांधी पार्क में कार्यक्रम के दौरान भी तलवारें हवा में लहराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें