फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाढ़ बहाना या सियासी निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
- सहारनपुर पर मुख्यमंत्री का बढ़ता फोकस, पांच माह में पांचवीं बार आएंगे
विज्ञापन

- शाकंभरी देवी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का करेंगे निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक बार फिर सहारनपुर पहुंच रहे हैं। इस बार उनका दौरा सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण और राहत कार्यों की समीक्षा पर केंद्रित रहेगा। पिछले पांच महीनों में मुख्यमंत्री का यह जिले का पांचवां दौरा होगा, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश सरकार की नजर सहारनपुर पर लगातार बनी हुई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3:35 बजे शाकंभरी देवी मंदिर के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वह शाम 4:05 बजे तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों की जमीनी हकीकत जानेंगे। 4:35 बजे तक शाकंभरी क्षेत्र में ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब बरसात के मौसम से पहले ही शाकंभरी देवी क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। हालांकि सरकार की तरफ से दोनों मृतकों के परिजनों को शनिवार को आर्थिक सहायता दे दी गई थी, लेकिन शाकंभरी देवी क्षेत्र में मुख्यमंत्री खुद अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहते हैं।
विज्ञापन

बता दें, कि 22 जनवरी को मुख्यमंत्री जड़ौदा जट्ट स्थित राज्यमंत्री बृजेश सिंह के आवास पर पहुंचे थे। हालांकि वह दौरा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। इसके बाद 14 मार्च को उन्होंने शाकंभरी देवी क्षेत्र में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ठीक एक माह बाद 14 अप्रैल को वह बिहारीगढ़ में एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए, जबकि 6 मई को देवबंद में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उस दौरान उनके भाषण को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा गया था।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे दौरों को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सहारनपुर की अहम भूमिका रही है और ऐसे में मुख्यमंत्री की बार-बार मौजूदगी विकास, प्रशासनिक सक्रियता और आगामी राजनीतिक रणनीति तीनों संकेत एक साथ दे रही है। बाढ़ निरीक्षण के बहाने होने वाला यह दौरा भी प्रशासनिक के साथ-साथ राजनीतिक रूप से चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें