फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर उठे सवाल, नवजात की मौत की नई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवजात शिशु की मृत्यु का मामला, स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर कराई थी जांच
विज्ञापन

- अब एसडीएम सदर, सीओ प्रथम और एक स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। साढ़े आठ महीने पहले हुई नवजात शिशु की की मौत के मामले में अब प्रशासनिक स्तर पर नई जांच होगी। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग अपनी जांच कर चुका है, लेकिन पीड़ित ने उस जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। इसमें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल किए गए हैं।
ऐसे समझें मामला
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ज्ञानागढ़ निवासी मुनेश कुमार ने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सात सितंबर 2025 को मिशन कंपाउंड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बेटे ने जन्म लिया था। कुछ देर बाद ही नवजात शिशु की तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने नवजात शिशु को उसी दिन बाजोरिया रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी 12 सितंबर 2025 को मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए टीम बनाई थी। विभागीय समिति की रिपोर्ट पर पीड़ित संतुष्ट नहीं हुआ और भेदभाव के सवाल खड़े कर दिए। इस मामले में 20 मई 2026 को पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने अब तीन अधिकारियों की एक समिति गठित की है, जिसमें एसडीएम सदर, सीओ प्रथम और एक स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हैं। जल्द ही पूरे प्रकरण के एक-एक बिंदु पर जांच कर टीम अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।

राज्य सूचना आयोग में की गई थी शिकायत
पीड़ित ने जिला स्तर के अलावा राज्य सूचना आयोग में भी मामले की शिकायत कर रखी है। आयोग की तरफ से नोटिस जारी किए गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
नवजात शिशु की मृत्यु के मामले में शिकायत आई थी। इसमें तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हैं। टीम नवजात शिशु की मृत्यु और पूर्व में गठित जांच रिपोर्ट का आकलन करेंगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। - अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें