फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजेवाला से पानी छोड़ने पर यमुना में हुई बाढ़ की स्थिति पैदा

विज्ञापन
चिलकाना क्षेत्र में यमुना नदी में आया बाढ़ का पानी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना। पहाड़ी क्षेत्र में तेज वर्षा होने तथा ताजेवाला से डेढ़ लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने से यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा की सीमा पर बहने वाली यमुना नदी में दोपहर बाद ऊपरी पानी आ गया। नदी में बाढ़ का पानी आने से आसपास के लोगों के लिए भारी परेशानी हो गई है। बाढ़ का पानी नदी के किनारों से मिल कर चल रहा है। नदी में खड़ी धान, गन्ना तथा हरे चारे की फसलों को काफी नुकसान होने की संभावना है। यमुना नदी का पानी उतरते समय किनारों में कटाव की भी संभावना रहती है।
विज्ञापन

यमुना नदी के पार के गांव सोंधे बांस तथा गाजदीनपुर के लोगों के लिए वहां आने जाने की समस्या पैदा हो गई है। इसके अलावा मसखरा नदी में भी पहाड़ी इलाके का पानी आ रहा है। गांव धौलहेड़ी में मसखरा नदी पर बने लोहे के पुल में कूड़ा करकट रुकने से इस नदी का पानी आसपास के खेतों में भर गया है। एक सप्ताह पहले भी मसखरा नदी का पानी खेतों में भर गया था, इससे हरे चारे की फसल को नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें